Monday, May 23, 2011

डिस्टेंस एजुकेशन

किसी भी कारण से यदि आप रेगुलर क्लास रूम में नहीं जा सकते लेकिन अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प डिस्टेंस एजुकेशन है। डिस्टेंस एजुकेशन के जरिये अपनी व्यस्तता और धन अर्जन के बीच आप अपनी पढ़ाई को कुशलता और गुणवत्ता संपन्न तरीके से जारी रख सकते हैं।

देश के लगभग सभी प्रदेशों में ओपन यूनिवर्सिटी तो हैं ही साथ ही देश भर में डिस्टेंस एजुकेशन की कड़ी के रूप में पहचाना जाने वाला इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भी देश के कोने-कोने में अनेक कोर्स संचालित कर रहा है। करियर भास्कर आपके सामने रख रहा है आज इसी विश्वविद्यालय के कुछ कोर्सेज की जानकारी।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी

जुलाई 2011/ जनवरी 2012 सत्र के लिए विश्वविद्यालय १३ विभागों में विभिन्न कोर्सेज के आवेदन आमंत्रित कर रहा है।

स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन साइंस : बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस।
स्कूल ऑफ एजुकेशन : बैचलर ऑफ एजुकेशन(बीएड)।
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी : बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर, बीटेक(एयरोस्पेस इंजीनियरिंग), बीएससी इन फैशन मर्चेडाइजिंग एंड रिटेल मैनेजमेंट, फुटवियर टेक्नोलॉजी, लेदर गुड्स एंड एसेसरीज डिजाइन।
स्कूल ऑफ हेल्थ साइंस : बीएससी नर्सिग(सिर्फ जनवरी के सत्र में), डिप्लोमा इन नर्सिग एडमिनिस्ट्रेशन(सिर्फ जनवरी के सत्र में), बीएससी ऑनर्स इन ऑप्टोमेट्री एंड आफ्थैल्मिक टेक्निक्स(सिर्फ जुलाई के सत्र में)।
स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज : बीए इन थ्रीडी एनिमेशन एंड विजुअल एफेक्ट्स।
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज : बीकॉम, बीकॉम (एकाउंटेंसी और फाइनेंस), बीकॉम (कारपोरेट अफेयर्स और एडमिनिस्ट्रेशन), बीकॉम (फाइनेंसियल एंड कॉस्ट एकाउंटिंग), बीबीए इन रिटेलिंग(सिर्फ जुलाई सत्र में)।
स्कूल ऑफ साइंस : बीएससी।
स्कूल ऑफ सोशल साइंस : बीए, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बैचलर प्रिपेरटरी प्रोग्राम।
स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी सर्विस सेक्टोरल मैनेजमेंट : बीएससी(ऑनर्स) इन इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी एडमिनिस्ट्रेशन(सिर्फ जुलाई सत्र में), बीएससी(हॉस्पिेटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन), बीए इन इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी एडमिनिस्ट्रेशन।
स्कूल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग : बीए इन फैशन मर्चेडाइजिंग एंड प्रोडक्शन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन डिजाइन, अपैरल डिजाइन और मर्चेडाइजिंग, फैशन कम्यूनिकेशन।
सेंटर फॉर कारपोरेट एजुकेशन, ट्रेनिंग एंड कंसलटेंसी : बीबीए (रिटेल सर्विस, एंटरप्रेन्योरशिप), बीसीए (नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट)।
स्टाफ ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन : बीए इन एप्लाइड साइन लैंग्वेज स्टडीज, बीएड स्पेशल एजुकेशन इन हियरिंग इंपायरमेंट, विजुअल इंपायरमेंट, मेंटल रीटार्डेशन।
सेंटर फॉर पैरामेडिकल साइंस : बीएससी इन मेडिकल लेबॉरेटरी टेक्नोलॉजी, एनेस्थेसिया एंड क्रिटिकल केअर टेक्नोलॉजी, रेडिएशन थैरेपी टेक्नोलॉजी, मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी, मेडिकल रिकॉर्डस एंड हेल्थ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी(सिर्फ जुलाई सत्र में)।

आवेदन पत्र कैसे प्राप्त करें : आवेदन पत्र 100 रुपए नकद भुगतान कर ब्लॉक-3, इग्नू हेडक्वाटर्स, इग्नू कैंपस, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली-110068 से या इग्नू के अन्य रीजनल सेंटर्स से प्राप्त किया जा
सकता है। आवेदन पत्र पोस्ट से भी मंगाया जा सकता है या वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि : 

जुलाई सत्र के लिए : 31 मई 2011 और लेट फीस 200 रुपए के साथ 15 जून 2011
जनवरी सत्र के लिए : 30 नवंबर 2011 और लेट फीस 200 रुपए के साथ 15 दिसंबर 2011

अधिक जानकारी के लिए देखें : www.ignou.ac.in

फोन नंबर : 011-29532741

एटीडीसी-इग्नू कम्यूनिटी कॉलेज

नामंकन प्रक्रिया : कम्यूनिटी कॉलेज के सभी कोर्सेज में साल में दो बार (जुलाई और जनवरी) इनरॉलमेंट

होता है।

देश भर में कुल 12 कॉलेज : एटीडीसी-इग्नू कम्यूनिटी कॉलेज ओखला, नोएडा, जयपुर, चेन्नई, बैंगलुरू, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद, तिरूवनंतपुरम, गुड़गांव, मुंबई और त्रिपुर में है।

सर्टिफिकेट कोर्स :
प्रोडक्शन सुपरविजन एंड क्वालिटी कंट्रोल
योग्यता : 12वीं पास(उच्च शिक्षा और अनुभव प्राप्त आवेदकों को प्राथमिकता)
अपैरल (कपड़ा) पैटर्न मेकिंग
योग्यता : 10वीं क्वीं पास(उच्च शिक्षा और अनुभव प्राप्त आवेदकों को प्राथमिकता)
निटवियर मैन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी(फाउंडेशन) और अपैरल एक्सपोर्ट मर्चेडाइजिंग
कोर्सेज की अवधि : छ: महीने
एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स :
अपैरल मैनुफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष
फैशन डिजाइनिंग टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास, रचनात्मक रूझान रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
निटवियर मैन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष
अपैरल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष, कंप्यूटर चलाने में दक्ष उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

अपैरल क्वालिटी एश्योरेंस एंड कम्प्लाइंस
योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष (उच्च शिक्षा और अनुभव प्राप्त आवेदकों को प्राथमिकता मिलेगी।
दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स :
एडवांस अपैरल मैन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष, एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में अनुभव प्राप्त उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
एडवांस फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास, रचनात्मक रूझान वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

चयन प्रक्रिया : मेरिट बेस पर

आवेदन पत्र कैसे प्राप्त करें : आवेदन पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज : डिग्री/सर्टिफिकेट/मार्कशीट की अटेस्टेड कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो।

आवेदन की अंतिम तिथि : 24 जून 2011

पता : अपैरल हाउस, इंस्टीट्यूशनल एरिया

सेक्टर-44, गुड़गांव
वेबसाइट : www.atdcindia.co.in

फीडबैक के लिए ईमेल करें : career.education@bhaskarnet.com

मोबाइल (केवल एसएमएस करें) : 099994-40366

(अपना और शहर का नाम लिखें)

No comments:

Post a Comment