Monday, May 30, 2011

pakistan aur wikelikes

विकीलीक्स पर हुए खुलासे में 18 मार्च, 2009 को ऐने पैटरसन द्वारा भेजे गए केबल का हवाला देते हुए कहा गया है कि भारतीय वायुसेना की क्षमता पाकिस्तान के मुकाबले दो गुनी (भारत के 736 जेट फाइटर के मुकाबले पाकिस्तान के पास 370 लड़ाकू जेट) है। केबल के मुताबिक पाकिस्तान के पास न सिर्फ लड़ाकू विमानों की कमी है बल्कि भारतीय वायुसैनिकों की तुलना में पाकिस्तानी वायुसैनिक ट्रेनिंग और रणनीतिक कौशल में भी काफी पीछे हैं। भारत के मुकाबले इन्हीं कमजोरियों के चलते पाकिस्तान अपनी परमाणु, मिसाइल क्षमता का तेजी से विकास करने के अलावा अपनी वायुसेना की ताकत भी तेजी से बढ़ा रहा है। पाकिस्तान को एफ-16 विमान देने से उसकी वायुसेना की क्षमता बढ़ जाएगी और भारत से जंग की सूरत में पाकिस्तान को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से पहले कुछ वक्त मिल जाएगा। हालांकि, भारत की ताकत को देखते हुए पाकिस्तान की यह क्षमता ज़्यादा देर तक टिकेगी नहीं लेकिन फिर भी इस वक्त का इस्तेमाल दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध रोकने के लिए किया जा सकता है। 

गौरतलब है कि अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमान और हथियार सौंपे हैं, लेकिन भारत को लेकर पाकिस्तान की असुरक्षा की भावना अब भी कायम है। यही वजह है कि पाकिस्तान तेजी से परमाणु हथियार बनाने के अलावा पाकिस्तान ने छोटी दूरी की हत्फ-9 मिसाइल का परीक्षण किया है। इसके साथ ही पाकिस्तान कम क्षमता वाले परमाणु हथियार भी विकसित कर रहा है। साफ है कि भारत के साथ जंग की सूरत में पाकिस्तान इन हथियारों का भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने को तैयार है। पाकिस्तान की ऐटमी क्षमता का अध्ययन कर रहे अमेरिकी विशेषज्ञ हैंस क्रिसटेंसन के मुताबिक न्यूक्लियर क्षमता वाले एनएएसआर वे हथियार हैं, जिनका पाकिस्तान तब इस्तेमाल कर सकता है जब भारतीय फौज उनकी ज़मीन की तरफ बढ़ रही हो।  

हालांकि, हैंस क्रिसटेंसन का मानना है कि ऐसे हथियारों के इस्तेमाल से भारत के वजूद पर कोई खतरा नहीं होगा लेकिन इसके इस्तेमाल से दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को अब तक इस्तेमाल न करने की परंपरा टूट जाएगी। हैंस के मुताबिक इन हथियारों से भारत का कोई शहर तबाह नहीं होगा, लेकिन पाकिस्तान की तरफ बढ़ने वाली भारतीय फौजों को इससे नुकसान होगा।

विकीलीक्स ने कुछ हफ्तों पहले खुलासा किया था कि पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी परमाणु हथियारों का ‘पहले इस्तेमाल’ नहीं करने की राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की नीति का समर्थन नहीं करते। विकीलीक्स ने अमेरिका के गोपनीय राजनयिक संदेशों के हवाले से कहा था कि हालांकि कयानी इस मुद्दे पर खामोश रहे हैं, लेकिन वह जरदारी के उस बयान का समर्थन नहीं करते जिसमें जरदारी ने पिछले साल भारतीय मीडिया से बातचीत में कहा था कि पाकिस्तान पहले से परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने की नीति पर चलेगा।

Monday, May 23, 2011

एविएशन मैनेजमेंट

एविएशन मैनेजमेंट -
एयरपोर्ट की व्यस्तता को सुरक्षा और अबाध गति प्रदान करने के लिए एविएशन मैनेजमेंट, एयरपोर्ट ऑपरेशन मैनेजमेंट की आवश्यकता होती है। भारत में यह प्रोफेशन ज्यादा पुराना नहीं है लेकिन एविएशन क्षेत्र में आए बूम से इसने बहुत जल्दी लोकप्रियता हासिल की है। देश भर के अनेक संस्थान एविएशन और अॅापरेशन मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स संचालित कर रहे हैं। करियर भास्कर आज दे रहा है इन्हीं कुछ संस्थानों की जानकारी।

कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल)

कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल), इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी (इग्नू) के साथ एविएशन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है।

कोर्स :

१) एमबीए इन एविएशन बिजनेस मैनेजमेंट

योग्यता : आवेदक ५क् प्रतिशत (आरक्षित वर्गो के लिए ४५ प्रतिशत) अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट हो लेकिन इजीनियरिंग या विज्ञान विषयों में ग्रेजुएट आवेदकों को प्रथमिकता दी जाएगी।

२) एडवांस डिप्लोमा इन एयरपोर्ट ऑपरेशन मैनेजमेंट

अवधि : एक साल 

योग्यता : विज्ञान विषयों में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट।

३) एडवांस डिप्लोमा इन एयर कागरे मैनेजमेंट

अवधि : एक साल 

योग्यता : 50 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान विषयों में ग्रेजुएट।

४) सर्टिफिकेट कोर्स इन एयरपोर्ट रैंप हैंडलिंग

अवधि : छह महीने

योग्यता : ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर और १क्+२ पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

५) सर्टिफिकेट कोर्स इन रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग

अवधि : छह महीने

योग्यता : ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर और १क्+२ पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

६) सर्टिफिकेट कोर्स इन सिक्यूरिटी एंड इंटैलिजेंस

अवधि : छह महीने

योग्यता : ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर और १क्+२ पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

चयन आधार : सीआईएएल एकेडमी एडमीशन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा।
आवेदन पत्र कैसे प्राप्त करें : आवेदन पत्र सीआईएएल एकेडमी, कोच्ची एयरपोर्ट, पीओ कोच्ची, केरल-६८३१११ से प्राप्त कर सकते हैं या वेबसाइट से डाउनलोड करें।

आवेदन की अंतिम तारीख : २३ मई 2011
पता : कोच्ची एयरपोर्ट पीओ कोच्ची, केरल-६८३१११

फोन : 0४८४- २६११७८५, ३१२४क्क्४

वेबसाइट : www.cial.aero

डिस्टेंस एजुकेशन

किसी भी कारण से यदि आप रेगुलर क्लास रूम में नहीं जा सकते लेकिन अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प डिस्टेंस एजुकेशन है। डिस्टेंस एजुकेशन के जरिये अपनी व्यस्तता और धन अर्जन के बीच आप अपनी पढ़ाई को कुशलता और गुणवत्ता संपन्न तरीके से जारी रख सकते हैं।

देश के लगभग सभी प्रदेशों में ओपन यूनिवर्सिटी तो हैं ही साथ ही देश भर में डिस्टेंस एजुकेशन की कड़ी के रूप में पहचाना जाने वाला इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भी देश के कोने-कोने में अनेक कोर्स संचालित कर रहा है। करियर भास्कर आपके सामने रख रहा है आज इसी विश्वविद्यालय के कुछ कोर्सेज की जानकारी।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी

जुलाई 2011/ जनवरी 2012 सत्र के लिए विश्वविद्यालय १३ विभागों में विभिन्न कोर्सेज के आवेदन आमंत्रित कर रहा है।

स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड इंफॉर्मेशन साइंस : बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस।
स्कूल ऑफ एजुकेशन : बैचलर ऑफ एजुकेशन(बीएड)।
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी : बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर, बीटेक(एयरोस्पेस इंजीनियरिंग), बीएससी इन फैशन मर्चेडाइजिंग एंड रिटेल मैनेजमेंट, फुटवियर टेक्नोलॉजी, लेदर गुड्स एंड एसेसरीज डिजाइन।
स्कूल ऑफ हेल्थ साइंस : बीएससी नर्सिग(सिर्फ जनवरी के सत्र में), डिप्लोमा इन नर्सिग एडमिनिस्ट्रेशन(सिर्फ जनवरी के सत्र में), बीएससी ऑनर्स इन ऑप्टोमेट्री एंड आफ्थैल्मिक टेक्निक्स(सिर्फ जुलाई के सत्र में)।
स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज : बीए इन थ्रीडी एनिमेशन एंड विजुअल एफेक्ट्स।
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज : बीकॉम, बीकॉम (एकाउंटेंसी और फाइनेंस), बीकॉम (कारपोरेट अफेयर्स और एडमिनिस्ट्रेशन), बीकॉम (फाइनेंसियल एंड कॉस्ट एकाउंटिंग), बीबीए इन रिटेलिंग(सिर्फ जुलाई सत्र में)।
स्कूल ऑफ साइंस : बीएससी।
स्कूल ऑफ सोशल साइंस : बीए, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बैचलर प्रिपेरटरी प्रोग्राम।
स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी सर्विस सेक्टोरल मैनेजमेंट : बीएससी(ऑनर्स) इन इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी एडमिनिस्ट्रेशन(सिर्फ जुलाई सत्र में), बीएससी(हॉस्पिेटेलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन), बीए इन इंटरनेशनल हॉस्पिटेलिटी एडमिनिस्ट्रेशन।
स्कूल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग : बीए इन फैशन मर्चेडाइजिंग एंड प्रोडक्शन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन डिजाइन, अपैरल डिजाइन और मर्चेडाइजिंग, फैशन कम्यूनिकेशन।
सेंटर फॉर कारपोरेट एजुकेशन, ट्रेनिंग एंड कंसलटेंसी : बीबीए (रिटेल सर्विस, एंटरप्रेन्योरशिप), बीसीए (नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट)।
स्टाफ ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन : बीए इन एप्लाइड साइन लैंग्वेज स्टडीज, बीएड स्पेशल एजुकेशन इन हियरिंग इंपायरमेंट, विजुअल इंपायरमेंट, मेंटल रीटार्डेशन।
सेंटर फॉर पैरामेडिकल साइंस : बीएससी इन मेडिकल लेबॉरेटरी टेक्नोलॉजी, एनेस्थेसिया एंड क्रिटिकल केअर टेक्नोलॉजी, रेडिएशन थैरेपी टेक्नोलॉजी, मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी, मेडिकल रिकॉर्डस एंड हेल्थ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी(सिर्फ जुलाई सत्र में)।

आवेदन पत्र कैसे प्राप्त करें : आवेदन पत्र 100 रुपए नकद भुगतान कर ब्लॉक-3, इग्नू हेडक्वाटर्स, इग्नू कैंपस, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली-110068 से या इग्नू के अन्य रीजनल सेंटर्स से प्राप्त किया जा
सकता है। आवेदन पत्र पोस्ट से भी मंगाया जा सकता है या वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि : 

जुलाई सत्र के लिए : 31 मई 2011 और लेट फीस 200 रुपए के साथ 15 जून 2011
जनवरी सत्र के लिए : 30 नवंबर 2011 और लेट फीस 200 रुपए के साथ 15 दिसंबर 2011

अधिक जानकारी के लिए देखें : www.ignou.ac.in

फोन नंबर : 011-29532741

एटीडीसी-इग्नू कम्यूनिटी कॉलेज

नामंकन प्रक्रिया : कम्यूनिटी कॉलेज के सभी कोर्सेज में साल में दो बार (जुलाई और जनवरी) इनरॉलमेंट

होता है।

देश भर में कुल 12 कॉलेज : एटीडीसी-इग्नू कम्यूनिटी कॉलेज ओखला, नोएडा, जयपुर, चेन्नई, बैंगलुरू, कोलकाता, भुवनेश्वर, हैदराबाद, तिरूवनंतपुरम, गुड़गांव, मुंबई और त्रिपुर में है।

सर्टिफिकेट कोर्स :
प्रोडक्शन सुपरविजन एंड क्वालिटी कंट्रोल
योग्यता : 12वीं पास(उच्च शिक्षा और अनुभव प्राप्त आवेदकों को प्राथमिकता)
अपैरल (कपड़ा) पैटर्न मेकिंग
योग्यता : 10वीं क्वीं पास(उच्च शिक्षा और अनुभव प्राप्त आवेदकों को प्राथमिकता)
निटवियर मैन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी(फाउंडेशन) और अपैरल एक्सपोर्ट मर्चेडाइजिंग
कोर्सेज की अवधि : छ: महीने
एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स :
अपैरल मैनुफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष
फैशन डिजाइनिंग टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास, रचनात्मक रूझान रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
निटवियर मैन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष
अपैरल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष, कंप्यूटर चलाने में दक्ष उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

अपैरल क्वालिटी एश्योरेंस एंड कम्प्लाइंस
योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष (उच्च शिक्षा और अनुभव प्राप्त आवेदकों को प्राथमिकता मिलेगी।
दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स :
एडवांस अपैरल मैन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास या समकक्ष, एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में अनुभव प्राप्त उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
एडवांस फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी
योग्यता : 12वीं पास, रचनात्मक रूझान वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

चयन प्रक्रिया : मेरिट बेस पर

आवेदन पत्र कैसे प्राप्त करें : आवेदन पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज : डिग्री/सर्टिफिकेट/मार्कशीट की अटेस्टेड कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो।

आवेदन की अंतिम तिथि : 24 जून 2011

पता : अपैरल हाउस, इंस्टीट्यूशनल एरिया

सेक्टर-44, गुड़गांव
वेबसाइट : www.atdcindia.co.in

फीडबैक के लिए ईमेल करें : career.education@bhaskarnet.com

मोबाइल (केवल एसएमएस करें) : 099994-40366

(अपना और शहर का नाम लिखें)

ऑफर लेटर लेने से पहले खुद से पूछें ये सवाल

आखिरकार आपके कड़ी मेहनत के दिन खत्म हुए और अब वे आपको आपकी मेहनत का रिजल्ट जॉब के ऑफर लेटर के रूप में देने वाले हैं। मगर, कोई भी फैसला करने से पहले जरा रुकिए। कई बार जॉब के ऑफर्स काफी लुभावने लगते हैं, लेकिन जब आप उन्हें स्वीकार करते हैं तो हकीकत कहीं अलग होती है। इसलिए पहले खुद से इन सवालों के जवाब लें फिर कोई निर्णय लें।

क्या मुझे सही वेतन मिल रहा है

आपको ऑफर किए जाने वाले वेतन की उन लोगों के वेतन से तुलना करें, जो आपके ही समान पृष्ठभूमि और अनुभव वाले हैं। हालांकि, पैसा ही सब कुछ नहीं है फिर भी आपको उतना वेतन तो मिलना ही चाहिए, जितनी आपकी क्षमता है। इसके साथ ही आपको यह अधिकार भी है कि आप अपने लिए सही वेतन की मांग कर सकें।


क्या सहयोगियों व नए बॉस के साथ सहज रहेंगे 

अपने संभावित बॉस और सहकर्मचारियों से नौकरी शुरू करने से पहले मिलने की कोशिश करें। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आपका उनके साथ सामंजस्य किस स्तर तक बनेगा।

क्या ऑफिस के माहौल में आप सहज हैं

नौकरी शुरू करने से पहले ऑफिस का मुआयना कर वहां की स्थितियों और काम के माहौल का जायजा लें। कुछ लोगों के साथ बात कर काम के तरीके, प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी लें। इससे आपको सही अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।

क्या वहां सीखने और बढ़ने के मौके मिलेंगे

हम सभी अपने करियर में बढ़ना चाहते हैं और यह तभी हो सकता है जब कुछ नया सीखने को मिले। संस्थान में किस तरह से सीखने के मौके मिलेंगे, इसकी जानकारी हासिल करें। एचआर से जुड़े लोगों से बात करके जानने की कोशिश करें कि आपकी ग्रोथ कंपनी में कैसे हो सकती है। इसी तरह से संस्थान के लक्ष्यों और उद्देश्यों के बारे में जानने की कोशिश करें कि क्या वे आपके उद्देश्यों से मेल खाते हैं।

hash-parihas

1-गर्मी के दिन थे और मेहमानों की भीड़। खाना खाते समय मां बोली- बेटा , खाने से पहले भगवान की पूजा की जाती है। बच्चा बोला : कौन सी ? मां : वही , जो मैं अक्सर कहती हूं। बच्चे ने आंखें बंद कीं , हाथ जोड़े और बोला : हे भगवान , इतनी गर्मी में ये लोग कहां से आ गए ..


2-तीन कैदी जेल में बैठकर अपने-अपने अनुभव बता रहे थे। पहला: मैं पिछले चुनाव में एक राष्ट्रीय दल के उम्मीदवार सखराम का जोरदार समर्थन करने के जुर्म में यहां हूं।दूसरा: और मैं उसी सखाराम का विरोध करने के कारण जेल की हवा खा रहा हूं। तीसरा: बहुत खूब और सखाराम मैं खुद हूं।


3-राहुल- अपनी खुबसूरत बीवी के साथ कार में बैठ कर हनीमून पे जा रहा था।

ड्राइवर ने शीशे सेट किए

राहुल- गुस्से में बोला,मेरी बीवी को देखता है,चल तू पीछे बैठ कार मैं चलाऊंगा।

Sunday, May 15, 2011

college ragging and its bad effects..................

Dear All friends
Good Noon
Many Times I listen Ragging ,Ragging , But i do not understand what is his and what term used for. Some years ago when i join Engineering College and Lived in Hostel ,I understand "What is ragging" My Some friends leaved Hostel and College because of they are very Firs-ted and mentally tired . We are wake up early in the morning 6 Am and all our routine work are compulsory to completed at 7 Am on daily basis.And that time we suited booted till mid night of every day . so dangerous experience , i can not describe so long .
but I want Says all seniors who is living in Hostels and colleges , Please do not keep on this DISEASE OF RAGGING .
STOP IT PLEASE